अब लद्दाख में खुलेगी क्रिकेट और स्पोर्ट्स एकेडमी, अनुराग ठाकुर ने की घोषणा

नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मोदी सरकार कोशिशों में जुटी है। अब लद्दाख में क्रिकेट और स्पोर्ट्स एकेडमी खोलने की तैयारी है। ताकि लद्दाख से  ऐसी क्रिकेट प्रतिभाएं निकल सकें जो देश का नाम रोशन कर सकें। लद्दाख पहुंचे केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्य मंत्री और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकर ने यह घोषणा की। उन्होंने भारतीय सेना के साथ खारदुंगला दर्रे पर तिरंगा फहराया और स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर मैं हिमाचल में क्रिकेट स्टेडियम बना सकता हूं, हिमाचल प्रदेश को छह स्टेडियम दे सकता हूं तो मैं वादा करता हूं कि अगली बार जब यहां आऊंगा तब तक एक क्रिकेट एकेडमी बनकर तैयार हो जाएगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्टेडियम ही नहीं कोच भी दूंगा। जिससे उच्चस्तरीय ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी।  उन्होंने कहा कि यहां से जितने भी क्रिकेटर निकलेंगे, उन्हें हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जरिए ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से केंद्र सरकार दोनों राज्यों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कोशिशें कर रहीं हैं। अनुराग ठाकुर की घोषणाओं को इन्हीं कोशिशों से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार चाहती है कि बड़ी परियोजनाओं के जरिए राज्यों की जनता में एक भरोसा जगाया जाए कि भारत सरकार उनके विकास के लिए ही केंद्रशासित प्रदेश बनाने का कदम उठाया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version