जीडीए नेहरू नगर में बसाएगा ग्रुप हाउसिंग सोसायटी

गाजियाबाद। जीडीए नेहरू नगर में एक छोटी ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बसाएगा। इसके लिए जीडीए अपने स्टोर को तोड़ेगा। इस संबंध में प्रस्ताव 27 सितंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। नियोजन अनुभाग ने इसका खाका खींचने का काम शुरू कर दिया है।

जवाहरलाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम के पास 9500 वर्ग मीटर भूमि में जीडीए का स्टोर बना हुआ है। उसमें छोटी कॉलोनी बसाई जाएगी। जीडीए अधिकारियों ने बताया कि अब स्टोर की उपयोगिता नहीं है। सभी कार्य ठेकेदारों के माध्यम से कराए जाते हैं। पहले ऐसा नहीं था। डेढ़ दशक पहले तक जीडीए अपने स्तर पर निर्माण कार्य कराता था। उस समय स्टोर में सीमेंट, पाइप समेत निर्माण सामग्री एक बार में खरीद कर रखी जाती थी। अब यह व्यवस्था बदल गई है, लिहाजा स्टोर की भूमि खाली पड़ी है।

जीडीए अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित कॉलोनी में तीन रास्ते दिए जाएंगे। स्टोर की भूमि के तीनों तरफ सड़क है। इसमें फ्लोर बनाने की इजाजत दी जा सकती है। इसमें 150 से 300 वर्ग मीटर के प्लॉट होंगे। यहां पार्क की सुविधा के साथ ही तीन ओर से जोड़ने वाली सड़क उपलब्ध होगी। यह गेट बंद कालोनी होगी। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद यह व्यावसायिक भूखंड आवासीय में बदल जाएगा। इसके बाद यहां नई ग्रुप हाउसिग बनाई जाएगी। प्राधिकरण की नेहरूनगर में गोदाम की भूमि है। इसका भू उपयोग व्यवसायिक है, लेकिन इसे बोर्ड बैठक में रखकर आवासीय भूमि में परिवर्तित कराया जाएगा। इसके बाद यहां ग्रुप हाउसिग सोसायटी बनाने की योजना पर काम किया जाएगा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version