गाज़ियाबाद – बच्चा चोरी की अफवाहें फैलाने के आरोप में 16 गिरफ्तार

गाज़ियाबाद के खोड़ा थाना पुलिस ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने और एक निर्दोष व्यक्ति को पीटने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल आज सुबह प्रेम विहार खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले 50 वर्षीय अनुरंजन सिंह इंदिरापुरम के पंजाब नेशनल बैंक से वापस लौट रहे थे। दोपहर लगभग 1 बजे जब वे प्रेम विहार की एक पान दुकान पर पहुंचे तो वह मौजूद 25-30 युवकों ने बच्चा चोर-बच्चा चोर कह कर शोर मचाना शुरू कर दिया और अनुरंजन सिंह को लात घूसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

तभी किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुँच गई। पीवीआर पर मौजूद पुलिसकर्मियों में मामले की जांच की तो उसे सच्चाई का पता चला। अनुरंजन सिंह की शिकायत पर खोड़ा पुलिस ने 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में आसिफ, दिनेश, साहिल, हरिस, सल्लू, पंकज, सुनील, सरफराज, फहिउद्दीन, रफीक, नाज़िम, अमित यादव, रोहित कुमार, जाहीर, हसन और सुलेमान शामिल हैं। ये सभी खोड़ा कॉलोनी के ही रहने वाले हैं।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version