8 प्रमुख सैक्टरों में 2.1% रही विकास दर, पिछले साल इसी अवधि में थी 7.3%

इस साल जुलाई में देश की 8 कोर इंडस्ट्रीज में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में भारी गिरावट देखने को मिली है। इन कोर इंडस्ट्रीज की ग्रोथ रेट जुलाई में 2.1% रही। पिछले साल जुलाई 2018 में यह 7.3% थी। इन 8 कोर सैक्टरों में कोयला, क्रूड ऑयल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, उर्वरक, सीमेंट, बिजली और इस्पात उद्योग शामिल हैं। इनका देश के औद्योगिक उत्पादन इंडेक्स में 40% योगदान है।

यह खबर ऐसे समय आई है जब जीडीपी में 18 माह से गिरावट जारी है। ऐसा दौर 2006 के बाद पहली बार देखा गया है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर घटकर 5% रह गई है। यह पिछली तिमाही में 5.8% थी, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 8% था। जुलाई में सरकार द्वारा पेश किए गए आर्थिक सर्वे में जीडीपी के 7% रहने का अनुमान लगाया गया था। जबकि, आरबीआई 6.9% रहने की बात कर रहा था।

हालांकि, आठ कोर सेक्टर की ग्रोथ का यह आंकड़ा जून के मुकाबले बेहतर है। जून 2019 में ग्रोथ घटकर 0.2% रह गई थी। यह 50 महीने के सबसे निम्न स्तर पर थी।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version