फ्री बिजली के बाद अब पानी के बिल हुए माफ – दिल्ली वासियों को केजरीवाल सरकार की सौगात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली जल बोर्ड के उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर बड़ी सौगात देते हुए अब तक का सारा बकाया बिल माफ करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि वह जल बोर्ड के रिकॉर्ड को साफ करने के लिए बकाया राशि माफ करने की योजना की घोषणा कर रहे हैं। इनमें से कुछ बकाया उपभोक्ताओं के कारण है, लेकिन कुछ गलत बिलिंग के कारण भी हैं।

केजरीवाल कहा कि दिल्ली के लोगों को मुख्यधारा में शामिल होने और पानी के मीटर लगाने का खुला निमंत्रण है। उन्होंने कहा कि वो उपभोक्ता जिन्होंने 30 नवंबर से पहले मीटर लगाए हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार, घरेलू उपभोक्ता पर कुल 2500 करोड़ और कमर्शियल पर 1500 करोड़ का बकाया है। अरविंद केजरीवाल का दावा है कि इस स्कीम से सरकार को 600 करोड़ का फायदा होगा। इस योजना के तहत लेट पेमेंट सरचार्ज 31 मार्च तक का पूरा माफ होगा। लेकिन मूल बिल पर कॉलोनी की कैटेगिरी के हिसाब से छूट मिलेगी। दिल्ली में कॉलोनियों को A से H तक कुल 8 कैटेगिरी में बांटा गया है। इसमें कुल 23.73 लाख उपभोक्ता हैं। इस योजना से 13.5 लाख को फायदा होगा।

इस तरह मिली छूट

हालांकि, ये फायदा तभी मिलेगा जब मीटर चालू हालत में हो। अगर नहीं है तो 30 नवंबर 2019 तक मीटर लगवा लें। सभी बिल में ये माफी योजना 31 मार्च 2019 तक के बिल पर मिलेगा। मीटर जिसका चालू होगा या फिर वो 30 नवंबर तक चालू करवा लेगा।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version