श्रीकृष्ण जन्माष्टमी – वृंदावन के कारीगर विदेशी फूलों से सजाएँगे इस्कान मंदिर का दरबार

राजनगर स्थित इस्कान मंदिर में इस बार वृंदावन से पधारे कारीगर भगवान का दरबार सजाएंगे। इस दौरान मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। शनिवार को जन्माष्टमी पर दिर भर मंदिर में भजन कीर्तन के साथ देर रात भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। एक प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस्कान मंदिर में 24 अगस्त को जन्माष्टमी का कार्यक्रम सुबह चार बजे ही शुरू हो जाएगा। सुबह भगवान की मंगल आरती होगी। दिन भर भक्तों और श्रद्धलुओं द्वारा भजन कीर्तन आयोजित किया जाएगा।

रात को बारह बजे भगवान का जन्म होगा। इस समय महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर को वृंदावन से आए कारीगर दरबार को फूलों से सजाए जाएंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष आदिकर्ता दास ने बताया कि दिन भर भगवान जगन्नाथ के दर्शन भक्तों द्वारा बनाए गए विशेष पोशाक में होंगे। रात आठ बजे भगवान का महाभिषेक किया जाएगा। इस अभिषेक में पवित्र नदियों के जल, दूध, शहद से स्नान कराया जाएगा। इस दौरान मंदिर के साथ उसे जोड़ने वाले सभी रास्तों को विशेष एलईडी लाइटों द्वारा सजाया जा रहा है। मंदिर के प्रबंधक सुरेश्वर प्रभु ने बताया कि जन्माष्टमी पर देश विदेश से हजारों भक्त पधारेंगे। इस दौरान सभी भक्तों के लिए पानी, फलाहार एवं प्रसाद की व्यवस्था मंदिर समिति की ओर से की जाएगी।

इस विशेष रूप से मंदिर में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। कैंप का आयोजन वैशाली मैक्स अस्पताल की ओर से किया जा रहा है। मंदिर की व्यवस्था बनाने के लिए 200 स्पेशल कार्यकर्ता व्यवस्था बनाने में लगे रहेंगे। इस मौके पर सुंदर गोपाल दास, महेश चंद्र गर्ग, राजीव मोहन, गौरव सिंघल, नितिन गुप्ता, सचिन मोहन उपस्थित थे।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

#incredibleINDIA, #BreakingNews, #Ghaziabad, #HamaraGhaziabad, #PetrolPrice, #MarketNews, #HindiNews, #UPNews

Exit mobile version