सड़क दुर्घटना में स्वतंत्र देव सिंह घायल, मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में भरती

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष स्‍वतंत्र द‍ेव सिंह का आज मुजफ्फरनगर में एक्‍सीडेंट हो गया। उन्हें यहाँ के वर्धमान अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका ऑपरेशन चल रहा है। हादसे की खबर लगते ही अस्‍पताल के बाहर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई है।

भाजपा विधायक कपिल देव का कहना है कि भाजपा के नए प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव को जनपद के दो-तीन कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेने था। उनका शाकुंतलम कॉलोनी में स्‍वागत समारोह था। साथ ही उनको सदस्‍यता अभियान में भी हिस्‍सा लेने था। इसके अलावा उनको आरटीओ के नए भवन का लोकार्पण भी करना था।

स्‍वतंत्र देव सिंह मेरठ के गुप्‍ता रिजॉर्ट से डीसीएम से बैठकर मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। यहां शाकुंतलम कॉलोनी में उनका महिला मोर्चा को स्‍वागत करना था। इसके लिए स्‍वागत समारोह का अयोजन किया गया था। जैसे ही स्‍वतंत्र देव सिंह ने यहां पहुंचकर डीसीएम से उतरने की कोशिश की तो उतरते समय उनकी उंगली कुंदे में फंस कर कट गई। स्‍वतंत्र देव सिंह की उंगली कट कर नीचे गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ता फौरन उन्‍हें और उंगली लेकर वर्धमान अस्पताल पहुंचे। वहां उनका ऑपरेशन चल रहा है।

विधायक कपिल देव अग्रवाल का कहना है क‍ि स्‍वतंत्र देव सिंह के घायल होने के बाद कार्यक्रम जारी रखा गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान और एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कार्यक्रम को संचालित कराया। कार्यक्रम में संजीव बालियान और विजय बहादुर पाठक ने लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा संजीव बालियान और विजय बहादुर पाठक ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) ऑफिस का भी लोकार्पण करेंगे।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version