मेवाड़ में मानसिक व आध्यात्मिक चेतना वाले पौधे रोपकर बच्चों को किया प्रेरित

वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में मैत्री फाउंडेशन की मदद से वृक्षों की पूजा-अर्चना करने के बाद पौधारोपण किया गया। इनमें पांच पौधे ऐसे थे जो मानसिक व आध्यात्मिक बल व बुद्धि प्रदान करने वाले हैं।

मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया व निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। पौधारोपण मैत्री फाउंडेशन की ओर से चलाये जा रहे पंचवटी थीम पर किया गया। इस मौके पर मैत्री फाउंडेशन की आभा श्रीवास्तव, तरुणा निमारे, सुमन गुप्ता, बबीता चिकारा, वीना श्रीवास्तव, मीना आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर मेवाड़ के चेयरमैन डॉ.. अशोक कुमार गदिया ने बताया कि आंवला, नीम, पीपल, बरगद और तुलसी के पौधे रोपे गये हैं। ये विशेषकर आध्यात्मिक, मानसिक शक्ति प्रदान तो करते ही हैं, पर्यावरण सुरक्षा में भी लाभकारी हैं। उनका संस्थान हर साल वृक्षारोपण कर बच्चों को पर्यावरण व वृक्ष बचाओ अभियान से जुड़ने की प्रेरणा देता है। नई पीढ़ी जितना जागृत होगी, पर्यावरण संरक्षण उतना अधिक होगा। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए इस प्रकार के पुण्य कार्य करना बहुत जरूरी है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version