सफल काँवड़ यात्रा पर डीएम डॉ. अजय शंकर पाण्डेय ने दी नागरिकों को बधाई

जनपद गाजियाबाद में काँवड़ यात्रा एवं श्रावण शिवरात्रि का पर्व सकुशल, सुरक्षित सम्मानजनक एवं महाकुंभ की तरह संपन्न होने में समस्त विभागीय अधिकारियों तथा जनपद के सम्मानित नागरिकों को जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने सभी का हृदय से धन्यवाद करने के साथ-साथ उन्हें बधाई दी है।

उन्होंने जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों का आह्वान किया कि उनके द्वारा श्रावण शिवरात्रि के महाकुंभ को अपना उत्सव समझते हुए महाकुंभ के रूप में संपन्न कराया गया है। जनपद के सभी नागरिक इस कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं। इसी प्रकार उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, नागरिक सुरक्षा आदि विभागीय अधिकारियों के द्वारा की गई कड़ी मेहनत के लिए भी उनका धन्यवाद किया है और उनके कार्य की सराहना की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष कावड़ यात्रा काँवड़ यात्रा एवं सावन शिवरात्रि का पर्व जनपद में अलग इतिहास के साथ संपन्न हुआ है, जिसमें पूरे काँवड़ यात्रा एवं श्रावण शिवरात्रि के पर्व पर सभी शिविरों में स्टील के बर्तन का प्रयोग करते हुए काँवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रथम बार कार्य किया गया है। इसी प्रकार इस बार की काँवड़ यात्रा एवं सावन शिवरात्रि के महा पर्व में ग्रामीण लोगों, ग्राम प्रधानों को जोड़कर जिला प्रशासन के द्वारा नई शुरुआत की गई, जिससे इस काँवड़ यात्रा को और अधिक सफलता के साथ सम्मान संपन्न कराया जा सका है। इसके लिए सभी ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण जनता भी धन्यवाद के पात्र हैं।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version