डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल

गाज़ियाबाद में डीएम व एसएसपी हेलीकॉप्‍टर से कांवड़‍ियों पर फूल बरसाते कैमरे में कैद हुए। उस दौरान कावड़ियों में एक अलग ही उल्लास नजर आया। सोमवार को शिव भक्तों पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की।

पुलिस लाइंस के हेलीपेड से हेलीकाप्टर ने उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर में डीएम डा. अजय शंकर पांडेय, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने सबसे पहले मुरादनगर गंगनहर पर शिव भक्तों पर फूलों की वर्षा की और उसके बाद मेरठ रोड पर उमड़ रहे कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिस समय पुष्पों की वर्षा की जा रही थी उस समय का नजरा अद्भुत था। फूलों की वर्षा होते ही शिवभक्तों में एक अलग ही उमंग की लहरें दौड़ने लगी।

मेरठ तिराहे के बाद प्रसिद्ध दूधेश्वरनाथ मंदिर के ऊपर से डीएम व एसएसपी ने पुष्प वर्षा के बाद सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। हेलीकॉप्टर से 75 किलोग्राम फूलों की वर्षा की गई। पुलिस लाइंस में हेलीकाप्टर द्वारा उड़ान भरने के दौरान एडीएम सिटी शैलेन्द्र कुमार, एसपी सिटी श्लोक कुमार शर्मा, एसडीएम आदित्य प्रजापति, एडीएम ई जितेन्द्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version