गाज़ियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में तीन इनामी दबोचे

गाज़ियाबाद में शुक्रवार देर रात विजय नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम की 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश से चोरी की एक पिकअप और अवैध तमंचा व दो कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं।

मोदीनगर में भी शनिवार को तडके बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसका एक साथी भाग निकला। घायल बदमाश के कब्जे से एक चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

उधर, कविनगर पुलिस ने भी मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया था। उसका साथी किसी तरह बच कर भाग निकला। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटर साइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर लूट-डकैती के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

 

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version