भारतीय जनता पार्टी में जुड़े 100 नए सदस्य

गाज़ियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुये हाजीपुर बहेटा लोनी बार्डर क्षेत्र में बूथ संख्या 201 व 200 पर प्राइमरी स्कूल मौलाना आजाद कालोनी की मुस्लिम बस्तियों में जाकर भाजपा परिवार में 100 सदस्य बनाये। उन्होंने नए सदस्यों को भाजपा की नीतियों से भी अवगत कराया।

सोमवार (22 जुलाई) को बहेटा हाजीपुर स्थित मौलाना आजाद कालोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है। इसमें करोड़ों कार्यकर्ता सदस्य के रूप में हैं। इसके साथ ही लगातार संगठन का विस्तार हो रहा है। भाजपा के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेशों में तमाम विकास कार्य हो रहे हैं। इसलिए लोग भाजपा के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथों पर उत्साह का माहौल पार्टी की सदस्यता लेने के लिये दिखायी दे रहा है, वह दिन दूर नहीं है जब हम लोग विश्व मे पुन: एक बार सबसे बड़ी पार्टी बन जायेंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्र पर प्रदेश सरकार की जो कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है वो बिना भेदभाव की नीति के कारण हो रहा है।

इस मौके पर संगम विहार मंडल सेक्टर-2 के संयोजक कपिल शर्मा, मुनव्वर, हाजी शाहिद, इमरान, हाजी एजाज, नौशाद अली, सादिक मौलाना, खलील, इरफान, शादिक, सलीम, अकबर सहित सैकड़ों की संख्या में कालोनी के लोग उपस्थित रहे।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version