वृक्षों का महत्व समझ कर हर इंसान लगाए पौधे

निर्माण सेवा अभियान संगठन ने राजनगर एक्सटेंशन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। सेवी विला अपार्टमेंट के निकट आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि आज बहुत तेजी से प्रकृति को नष्ट करके कंक्रीट के जंगल बनाए जा रहे हैं,जो हम सब के लिए घातक होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाने और जल संचय को लेकर लोगों को अधिक से अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि पर्यावरणविद विजयपाल बघेल ने कहा कि आज हम सभी लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले उसके बैग में पानी की बोतल जरूरी रूप से रखते हैं,लेकिन जिस तरह से हम लोग जाने अनजाने में प्रकृति को नुकसान कर रहे हैं और वह दिन दूर नहीं कि हमारी आने वाली पीढ़ी स्कूल बैग की जगह आक्सीजन का सिलेंडर कंधे पर लेकर स्कूल जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ऐसी परिस्थिति धीरे धीरे बनती जा रही है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग पानी को बचाए, पौधा लगाएं और पौधे की देखरेख कर उसे वृक्ष बनाएं।

क्षेत्रीय पार्षद संजीव त्यागी ने भी स्थानीय लोगों से आगे बढ़कर पौधारोपण करने की अपील की। इस मौके पर हर्ष गर्ग, निकेश अग्रवाल, विकास सिंह, देवानंद शुक्ला, सुनील सिंह, पंकज सिंह, प्रमोद तिवारी, योगेश सिंह, यू.सी.तिवारी, अतुल मिश्रा, अनिल वाजपेई, राकेश पांडे, प्रभात सिंह, अखिलेश सिंह समेत अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version