कांवड़ यात्रा : मैनेजमेंट एप पर दिखाई देने लगी अस्पताल-शिविर की लोकेशन

गाज़ियाबाद। शिवभक्तों को सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा मैनेजमेंट एप तैयार हो गया है। एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इस एप को अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से कांवड़ियों को विशेष सुविधा के तहत कांवड़ यात्रा मैनेजमेंट एप तैयार कराया गया है।

इस ऐप में कांवड़ियों की सुविधा से संबंधित सारी जानकारी मिलेंगी। हालांकि जिले के जिस मार्ग से कांवड़ियों का आवागमन होता है, उसी मार्ग के सार्वजनिक स्थलों, अस्पताल, पुलिस चौकी, थाना, कांवड़ शिविर स्थल का पूरा ब्यौरा अपडेट है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय की ओर से इस कांवड़ यात्रा मैनेजमेंट ऐप को लांच किया जा चुका है। इस ऐप में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस थाने, चौकियों कांवड़ शिविर आदि की जानकारी दी गई है।

बता दें, शिवभक्तों की सुविधा के लिए इस तरह मेरठ मंडल का भी कांवड़ ऐप तैयार हो चुका है।मैनेजमैंट एप का प्रचार जोरो शोरों से कावड़ियों के बीच कर्मचारियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version