अर्थला झील : जमीन की खरीद फरोख्त करने वाले 50 लोगों को नोटिस

साहिबाबाद की अर्थला झील पर जमीन की खरीद फरोख्त करने वाले करीब 50 लोगों को साहिबाबाद पुलिस ने नोटिस जारी किया है। लोगों को भेजे गए नोटिस के जरिए पुलिस ने जमीन से जुड़े कागजात दो दिन में थाने में दिखाने को कहा है।

एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि अर्थला झील के किनारे बालाजी विहार में लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया था। एनजीटी के आदेश पर प्रशासन और निगम की ओर से कार्रवाई की गई थी। झील की जमीन खरीदने और बेचने वाले करीब 73 लोगों के खिलाफ नगर निगम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में अब 50 लोगों को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर साहिबाबाद थाने में जमीन से जुड़े कागज दिखाने को कहा गया है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि जिन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज है उनके मकान के कागजात सही हैं या गलत।

एसएचओ ने बताया कि सही कागजात दिखाने वाले लोगों की सूची तैयार की जाएगी। जो भी कागज प्रस्तुत नहीं करेंगे उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर कार्रवाई की जाएगी। इनके अलावा रिपोर्ट में जिन लोगों का पता स्पष्ट नहीं है, उनका सही पता निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें भी नोटिस जारी की जाएगी।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version