हापुड़ में भीषण हादसा : पिकअप और कैंटर की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत, कई घायल

हापुड़ में पिकअप वाहन में सवार होकर शादी से गांव लौट रहे 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। सादिकपुर गांव के पास पिकअप वाहन में तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप दूर जाकर पलट गया। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हैं, उन्हें हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया।

यह घटना रविवार देर रात की है। धौलाना क्षेत्र के सालेपुर कोटला निवासी मेहरबान की बेटी गुलफशा की रविवार को शादी थी। उन्होंने बुलंदशहर रोड हापुड़ स्थित वंश गार्डन में समारोह आयोजित किया था। शादी में शामिल होने उनके गांव से परिवार के कई लोग आए थे। खाना खाकर देर रात करीब 11 बजे पिकअप वाहन में सवार होकर लोग गांव लौट रहे थे। बुलंदशहर रोड पर एक तेज रफ्तार कैंटर की पिकअप से भिड़ंत हो गई। पिकअप वाहन पलट गया। इस दौरान पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए। 9 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल है। सूचना पर एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने नौ लोगों मृत घोषित कर दिया। जबकि20 से ज्यादा घायलों का उपचार चल रहा है। देर रात हुआ हादसा इतना वीभत्स था कि मौके पर पहुंचे पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए थे।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version