बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम का निधन, आडवाणी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार सुबह निधन हो गया। गर्ग गंभीर रूप से बीमार थे और पश्चिम विहार स्थित बालाजी एक्शन हॉस्पिटल में भर्ती थे।दिल्ली भाजपा के मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पार्टी नेता लाल कृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज ने श्रद्धांजलि दी। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत कई पार्टी नेताओं ने भी मौजूद रहें।

इनसे पहले शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया था। दिल्ली की राजनीति में 24 घंटों के अंदर यह दूसरा बड़ा नुकसान है।

मांगे राम गर्ग का जन्म 23 नवंबर 1936 को हरियाणा के नरवाना तहसील के कुराड़ गांव में हुआ था। उनका परिवार नागरमल था, जिन्हें चौधरी का खिताब भी मिला था लेकिन समय की मार ने सट्टे में सबकुछ छीन लिया। महज 14 साल की उम्र में जीविका के लिए उन्हें घर से निकलना पड़ा। अपने मामा के साथ काम करते हुए वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और फिर अपनी लगन और मेहनत से कई जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वाहन किया।

मांगे राम गर्ग दिल्ली प्रदेश बीजेपी के दो बार प्रदेश अध्यक्ष और वजीरपुर से विधायक भी रह चुके हैं। उनके अध्यक्ष रहते हुए बीजेपी दिल्ली की सातों सीटों पर विजई हुई थी। बूथ और समिति प्रबंधन की दिशा में मांगे राम गर्ग का योगदान संघ और संघठन में एक प्रेरणा की तरह है। वर्तमान में देशभर में बीजेपी के कार्यालय निर्माण की जिम्मेदारी उन्हें के पास थी।

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version