शीला दीक्षित को दिल्ली के विकास के लिए हमेशा याद रखा जाएगा, कुछ ही देर में निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

द‍िल्ली कांग्रेस की अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 2:30 बजे निगम बोध घाट पर होगा। उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। इस दौरान पीएम मोदी, सोनिया गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके बेटे संदीप दीक्षित ने कहा कि उन्हें उनकी मां की हमेशा याद आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दिल्ली के विकास के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रविवार सुबह 11 बजे उनके आवास पर रखा गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर ले जाया जाएगा। यहां कांग्रेस नेता सहित अन्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। दिल्ली सरकार ने उनके निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा ‘शीला दीक्षित जी को लोग बहुत याद करेंगे, उन्होंने दिल्ली के लिए बहुत काम किया था। भले ही हम अलग-अलग पार्टियों से थे, जब भी मैं उनसे मिला, उन्होंने बहुत प्यार दिखाया। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा सांसद और भाजपा दिल्ली अध्यक्ष, मनोज तिवारी ने कहा, ‘मैं हाल ही में उनसे मिला था, यह बहुत बड़ा झटका है। मुझे याद है कि कैसे उन्होंने एक मां की तरह मेरा स्वागत किया था। दिल्ली के उनकी याद आएगी। भगवान उनके परिवार और उनके करीबी लोगों को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति दें।

 

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version