आनंदीबेन पटेल बनी उत्तर प्रदेश की नई राज्यपाल, इन राज्यों के गवर्नर भी बदले

देश में विभिन्न राज्यों के राज्यपालों का तबादला किया गया है जबकि कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति भी की गई है। गुजरात की पहली मुख्यमंत्री होने का गौरव पाने वाली आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आनंदीबेन पटेल इससे पहले मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं। अबतक यूपी के राज्यपाल की जिम्मेदारी राम नाइक संभाल रहे थे। वहीं मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी अब लालजी टंडन को दी गई हैं। लालजी टंडन अबतक बिहार के राज्यपाल थे।

जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है, जो केशरीनाथ त्रिपाठी की जगह लेंगे रमेश बैस को त्रिपुरा का नया राज्यपाल बनाया गया है। फागू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है वहीं आरएन रवि को नागालैंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। सभी राज्यपालों का कार्यकाल पदभार संभालने की तिथि से प्रभावी हो जाएगा।

बता दें, कुछ दिन पहले सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता बिस्व भूषण हरिचंद्रन और मध्य प्रदेश के पूर्व बीजेपी सांसद सांसद अनुसुइया उइके को क्रमश: आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया था। जबकि हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में कलराज मिश्र की नियुक्ति की थी। हिमाचल के राज्यपाल फिलहाल आचार्य देवव्रत हैं जिनका तबादला गुजरात कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश की नई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भाजपा की कद्दावर नेता रह चुकी हैं और गुजरात की पहली मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

 

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version