बुलंदशहर : भीषण हादसे में 2 महिलाओं की मौत, 5 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र के गांव किसन पुर के पास दो टैंकरों में जोरदार टक्कर हो गई। घटना मंगलवार तड़के करीब 3 बजे की है। टैंकरों की इस टक्कर में मौके पर 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर है, उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version