भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित

सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा के जिला व मंडल के समस्त पदाधिकारी किसान परिवारों में घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान हितेषी जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताकर सभी किसानों को भाजपा की सदस्यता कराकर अधिक से अधिक किसानों को भाजपा से जोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक में मुख्य अतिथि जिला सदस्यता अभियान प्रमुख जिला महामंत्री दिनेश सिंघल ने कहा भाजपा संगठन की ओर से नए किसान सदस्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भाजपा किसान मोर्चा को सौंपा गया है, इसे लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें किसान मोर्चे को दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए विस्तृत रूपरेखा एवं योजना तैयार की गई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला सदस्यता अभियान सह प्रमुख किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र चितौड़ा, जिला महामंत्री देवेंद्र चौधरी, देवेंद्र सिंह, जयप्रकाश शर्मा, सुभाष सांगवान, विनोद प्रधान, अमित त्यागी, नरेश चौहान, हरेंद्र कुमार सैनी, टेमपाल चौधरी, हेमंत, सन्नी कुमार मित्रा, राहुल कौशिक, रवि अग्रवाल, संजय चौधरी, जितेंद्र, सर्वेश, राजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश आदि थे।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version