दिल्ली : रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो महिला समेत 3 की झुलसकर मौत

दिल्ली के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक रबर फैक्ट्री में शनिवार को अचानक आग लग गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की जान गई। फैक्ट्री में रबर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने से आग ने भीषण रूप ले लिया। दमकलकर्मी इस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

डीसीपी (शाहदरा) मेघना यादव ने बताया कि दमकल अफसरों को सुबह करीब 9.30 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद 31 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अंदर कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। आग बुझने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

बात दें, पिछले साल जनवरी में दिल्ली के बवाना इलाके की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। इस दौरान 10 महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गई थी। यह फैक्ट्री अवैध तरीके से संचालित की जा रही थी।

 

 

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version