पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी मोनू घायल, कई आपराधिक मामलों में चल रहा था फरार

बागपत सुराना पुल पर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बुलंदशहर का 25 हजार का इनामी मोनू घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

गुरुवार दोपहर क्राइम ब्रांच की टीम इंस्पेक्टर संजीव कुमार के साथ ललियाना चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रह थी। ललियाना की तरफ से बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर गाज़ियाबाद की मुरादनगर पुलिस को भी सूचित किया। दोनों तरफ से पुलिस से घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने तमंचे से कई राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जो नीचे गिर गया। मौके पर साथी बदमाश फरार हो गया।

घायल बदमाश बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के तिलबेगमपुर निवासी मोनू उर्फ आहाद पुत्र आजाद है। बदमाश पर लूट, डकैती के आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज हैं। बदमाश सिकंदराबाद व मुरादनगर थाने से डकैती में वांछित चल रहा था। सूचना मिलने पर एसपी गाज़ियाबाद नीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे। टीम से घटना की जानकारी लेकर संयुक्त ऑपरेशन में इनामी को पकड़ने के लिए दोनों टीमों को बधाई दी। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version