भाजपा की बैठक में दिया सदस्यता अभियान पर जोर

भाजपा के जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी के कार्यालय पर 6 जुलाई से शुरू हुए सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी ने कहा कि इस बार जिले से हर वर्ग में से प्रोफेशनल से लेकर फुटपॉथ तक हर छोटे तबके के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी।

त्यागी ने कहा कि सदस्यता अभियान में भाजपा के सभी कार्यकर्ता जाति-धर्म से ऊपर उठकर अभियान को सफल व ऐतिहासिक बनाने का काम करें। इस बार मेंबर बनाने में पार्टी के बड़े नेताओं को सी ग्रेड के बूथों पर जाकर सदस्यता करानी है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत करें। सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख जिला महामंत्री दिनेश सिंघल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों में संपर्क करके और कैंप लगाकर तीन स्तरीय सदस्यता अभियान चलाना है।

पार्टी हाईकमान का पूरा जोर है कि हर वर्ग और हर इलाके के सदस्य जोड़े जाएं जिसमें आमजन के साथ-साथ डॉक्टरों, इंजीनियरों और प्रोफेसर के साथ साथ फुटपाथ, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर काम करने वालों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाकर पार्टी का जनाधार बढ़ाया जाए।

बैठक में राजेंद्र बाल्मीकि, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री योगेंद्र मावी, संजीव शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री अनुज त्यागी, कार्यालय प्रभारी विनोद प्रधान, मंडल अध्यक्ष सन्नी कुमार मित्रा, सचिन त्यागी, राकेश, कपिल मिश्रा व अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version