यात्रा शुरू होने से पहले दुरुस्त होंगे कांवड़ मार्ग

जनपद गाज़ियाबाद में कांवड़ यात्रा को शासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। डीएम रितु माहेश्वरी द्वारा संबंधित अधिकारियों को कार्य पूर्ण करने को लेकर समय समय पर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सोंडा से डिंडोली मार्ग पर पैच मरम्मत में रात दिन एक किये हुए हैं। अधिशासी अभियंता मनीष वर्मा ने बताया है कि इस मार्ग पर तेजी से पैच मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, उनका यह कार्य आज (बृहस्पतिवार) शाम तक संपन्न हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ मार्गो को ठीक करने की कार्यवाही तेजी से की जा रही है और सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाया जा रहा है। सोंडा डिंडोली मार्ग का कार्य आज शाम तक पूरा हो जाएगा।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version