विभावरी तीज मेले से चढ़ेगा सावन का रंग

सावन के आगमन और रक्षाबंधन के त्योहार को और आनंददायक बनाने के लिए विभावरी तीज मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। 13 व 14 जुलाई को श्री नाथ जी होटल एवं बैंकेट हॉल कवि नगर, इंडस्ट्रियल एरिया गाज़ियाबाद में भव्य मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित किया जाएगा। मेले में न सिर्फ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे बल्कि विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।

विभावरी सामाजिक संस्था की फाउंडर चेयरपर्सन पिंकी मंगल ने बताया कि, मेले का उदघाटन बालीवुड दिवा भाग्यश्री द्वारा किया जाएगा। मेले में डिजायनर कपड़ों, सजावटी सामान, ज्वैलरी, घर के जरूरी सामान, पेंटिंग व इलेक्ट्रानिक्स आइटम के स्टॉल लगाए जाएंगे। गाज़ियाबाद शहर में लगने वाला ये एक अनोखा मेला है जिसमें सभी प्रकार के सांस्कृतिक रंग होते हैं। मेले में मेहंदी प्रतियोगिता, उत्तम वस्त्र आदि प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। संस्था द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाता है।

बता दें, विभावरी एक सामाजिक संस्था है जो कि आज समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विभावरी द्वारा यह मेला भी एक उत्तम प्रयास है, जो कि समाज में महिलाओं को व्यावसासिक रूप से अपने व्यवसाय को प्रस्तुत करने के लिए एक मंच देता है यहाँ बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ ये अपने उत्पाद को एक नया आयाम देती हैं।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version