फ्लाईओवर पर नहीं लगाई स्ट्रीट लाइट, जीडीए ने दी चेतावनी

फ्लाईओवर और ओवरब्रिज बनाने में सेतु निगम के अधिकारी सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर नहीं हैं।गाज़ियाबाद महानगर में सेतु निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जीडीए ने नोटिस जारी करने के साथ भुगतान में कटौती की चेतावनी दी है। दरअसल सेतु निगम द्वारा वसुंधरा कट के साथ राजनगर एक्सटेंशन चौराहा फ्लाईओवर पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगाने के कारण जीडीए ने यह नाराजगी जताई। सेतु निगम ने स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए दस दिन का समय मांगा है।

जीडीए ने यहां अधूरे काम को जल्द पूरा करने और फ्लाईओवर के दोनों तरफ पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन सेतु निगम ने जीडीए के निर्देश की परवाह नहीं की। अब शाम ढलते ही ब्रिज पर अंधेरा पसर जाता है। इससे हादसे होने का डर भी बना रहता है।

सेतु निगम का कहना है कि जीडीए से दस दिन का समय मांगा गया है। इन दस दिनों के भीतर फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट्स लगा दी जायेगी।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version