नए SSP के आते ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई से मचा हडकंप, मुठभेड़ में दबोचा एक और शातिर लुटेरा

गाज़ियाबाद में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के चार्ज संभालते ही यहाँ की पुलिस एक्शन में आ गई है।
शुक्रवार को ताबड़तोड़ पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली का शिकार बन गए। शुक्रवार को विजयनगर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति से मोबाइल लूटकर भाग रहे एक बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कब्जे से बाइक, एक तमंचा, कारतूस और लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में शुक्रवार शाम पांच बजे दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर दीपेंद्र नामक युवक से मोबाइल लूट लिया था और गाड़ी की चाबी भी छीन कर ले गए थे। पीड़ित ने इसकी सूचना डायल-100 को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ श्यामवीर सिंह और उनकी टीम बदमाशों की तलाश में लग गई। कुछ ही देर में बदमाशों को क्रासिंग रिपब्लिक के पास घेर लिया गया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी किसी तरह भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम योगी उर्फ योगेंद्र उर्फ पवन पुत्र कांतिपाल निवासी उत्तरांचल नगर नंदग्राम बताया। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से ही लूट, डकैती, स्नैचिंग के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version