बेटियों की सुरक्षा के लिए कई स्कूल-कालेजों में हुए जागरूकता कार्यक्रम

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुदृढ़ बनाने के लिए सोमवार (1 जुलाई) को जुलाई अभियान का शुभारंभ किया गया। महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग की ओर से 31 जुलाई तक यह अभियान चलेगा।

अभियान के तहत जनपद गाज़ियाबाद में सोमवार को गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसपी सिटी श्लोक कुमार, एसपी देहात जादौन ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड की लांचिंग की। उन्होंने छात्राओं को बताया कि जो सिपाही वर्दी में लाल रंग की जाकेट पहने होेंगे, उनका काम केवल छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा करना होगा। किसी भी तरह की समस्या होने पर उनसे संपर्क करना होगा।

उन्होंने कहा कि घटना छिपाने पर अपराधी के हौसले बुलंद होते हैं और वह बार-बार घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं अपने भाई को टोकें, यदि आपके भाई छेड़छाड़ नहीं करेंगे तो बहुत बड़ा बदलाव आएगा। इस तरह की घटनाएं ही नहीं होंगी। पुलिस को जन सहयोग की आवश्यकता है। उससे ही अपराध को रोका जा सकता है।

साथ ही एसएसपी के आदेश पर कुल 167 कॉलेजों में शिकायत पेटीका  (पिंक बॉक्स) स्थापित कराई गई है। अभियान में विभिन्न थानों द्वारा कुल 12 कॉलेजों में जाकर छात्राओं को जागरूक किया गया। इनमें भोजपुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मोदीनगर के रुकमणी देवी कन्या इंटर कॉलेज,  विजयनगर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कोतवाली के कन्या वैदिक इंटर कॉलेज, निवाड़ी के संजय गांधी बालिका इंटर कॉलेज व ट्रोनिका सिटी के सेठ सच्चे लाल मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज आदि की छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान एसएसपी ने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान छात्राओं को 1090 से लेकर 100 नंबर व 181 महिला हेल्पलाइन सहित पॉक्सो ऐक्ट व अन्य संबंधित कानून की जानकारी दी गई।

 

 

 

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version