1. बरातघर में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी पर छापा, दो गिरफ्तार लोनी के नानू गांव में पुलिस ने एक बंद पड़े बरातघर में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। मौके से 20 किलो विस्फोटक पाउडर, पंचिंग मशीन और अधबने पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने फैक्टरी संचालित कर रहे दीपक और सागर को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
2. वेटर बनकर आए चोर को पकड़ा, लोगों ने की धुनाई मोदीनगर में तिबड़ा मार्ग स्थित फार्म हाउस में धार्मिक आयोजन के दौरान एक युवक वेटर बनकर चोरी कर रहा था। लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से मोबाइल, नकदी और गहने बरामद हुए।
3. बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, परिवार के चार लोगों की मौत बुलंदशहर में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर रजवाहे में पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
4. ग्लोबल स्पेक्ट्रम वार्षिकोत्सव में झलकी सांस्कृतिक विविधता गाजियाबाद के बाल जगत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य, जापानी कबी नाटक, स्पेनिश फ्लेमेंको और अफ्रीकी जुलु नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रदर्शनी में विभिन्न देशों की कलाकृतियां, शिल्प और व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।
Discussion about this post