पढ़िए आँखोंदेखी लाइव की ये खबर…
अचानक हुई इस घटना से हर कोई सहम गया। दूल्हे ने भी दुल्हन पर गुस्सा दिखाने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। दोनों को घर ले जाया गया जिसके बाद हंगामा शुरू हुआ।
नई नवेली दुल्हन मायके से विदा होकर ससुराल पहुंची थी। मुख्य द्वार पर दर्जनों महिलाएं मंगल गीत गाते हुए दुल्हन के स्वागत में खड़ी थी। घर के दरवाजे पर कार रुकी तो दूल्हा और दुल्हन खिड़की खोल कर नीचे उतरे। महिलाएं आरती की थाली लिए उनकी ओर बढ़ने लगी लेकिन…
फिर अचानक ऐसा हुआ जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की होगी। हुआ यूं कि नई नवेली दुल्हन ने कार से उतरते ही दूल्हे के चेहरे पर जोरदार तमाचा जड़ दिया। दुल्हन में चिल्लाते हुए कहा कि मुझे टच करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई।
हैरान कर देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से सामने आई है। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव निवासी एक युवक की बारात 20 जून की शाम खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थी।
शादी की सभी रस्में सामान्य तरीके से संपन्न होने बाद रात में ही बारात खाना खाकर वापस लौट आई। जबकि दूल्हा और कुछ खास रिश्तेदार अगली सुबह 21 जून को दुल्हन की विदाई कराकर अपने घर पहुंचे थे। जैसे ही कार दरवाजे पर पहुंची तो नीचे उतरते ही दुल्हन ने दूल्हे को कई तमाचे जड़ दिए।
अचानक हुई इस घटना से हर कोई सहम गया। दूल्हे ने भी दुल्हन पर गुस्सा दिखाने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। दोनों को घर ले जाया गया जिसके बाद हंगामा शुरू हुआ।
परिवार के जिम्मेदार लोगों ने दुल्हन के परिवार वालों को मौके पर बुलवा लिया और सारी जानकारी उन्हें दी। दोनों तरफ से पंचायत में लोग शामिल हुए। घंटों तक हंगामा होता रहा लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आ सका। जिसके बाद मामला थाने जा पहुंचा।
दुल्हन का चल रहा है किसी से प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि थाने पर भी दोनों पक्षों की तरफ से घंटों गहमा गहमी चलती रही। उसके बाद जो जानकारी सामने आई वह और भी हैरान करने वाली थी। पता चला कि दुल्हन का प्रेम प्रसंग किसी और से चल रहा है और उसकी शादी जबरन कराई गई है।
मामला सामने आने के बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने शादी को समाप्त करने के फैसले पर विचार किया। जिसके बाद दुल्हन के परिजन दुल्हन को लेकर अपने गांव लौट गए। दुल्हन भी शादी का लिवास उतारकर सादे कपड़े में अपने मायके चली गयी। साभार-आँखोंदेखी लाइव
आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें। हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
Discussion about this post