देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। जहां उत्तर और पश्चिम भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे देश के लिए लेटेस्ट अपडेट जारी किया है, जिसमें अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किए गए हैं।
उत्तर और पश्चिम भारत में लू का कहर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों—राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है।
दिल्ली: 17 से 20 अप्रैल तक 20 से 30 किमी/घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 26°C रहने की संभावना है।
राजस्थान: जैसलमेर में बुधवार को तापमान 46°C तक पहुंच गया, जो देश का सबसे गर्म स्थान रहा।
पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में 17 और 18 अप्रैल को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
गुजरात: राज्य में लू चलने की चेतावनी दी गई है।
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में राहत की उम्मीद जहां उत्तर भारत गर्मी से झुलस रहा है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम राहत देने वाला साबित हो सकता है।
अगले 5 दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश: 17 अप्रैल को बिजली गिरने और बारिश का येलो अलर्ट है, जबकि 18-19 अप्रैल को पूरे प्रदेश में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार और अन्य राज्यों का हाल बिहार समेत कुछ पूर्वी राज्यों में भी आंशिक बारिश के आसार हैं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
सलाह: इन बातों का रखें ध्यान लू से बचने के लिए दिन के समय धूप में निकलने से बचें।
पानी, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन अधिक करें।
खेतों में काम करने वाले किसान और बाहर कार्यरत लोग हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें।
तेज हवाओं और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।
Discussion about this post