विज्ञान के नायक: एंब्रोस व रुवकोन ने जीता नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार 2024:- विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई है, और पहले दिन मेडिसिन और फिजियोलॉजी के क्षेत्र में पुरस्कार का सम्मान विक्टर एंब्रोस और गेरी रुवकोन को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार माइक्रो RNA की खोज के लिए मिला, जो जीवों के विकास और कार्य प्रणाली को समझने में महत्वपूर्ण है।
नोबेल असेंबली ने बताया कि एंब्रोस और रुवकोन की खोज ने विज्ञान की दुनिया में एक नया मोड़ दिया है। इनकी मRNA टेक्नोलॉजी ने कोविड-19 महामारी के दौरान वैक्सीन के विकास में अहम भूमिका निभाई। फाइजर, बायो एन टेक और मॉडर्ना जैसी प्रमुख दवा कंपनियों ने इस तकनीक का उपयोग करके पहली बार mRNA पर आधारित वैक्सीन बनाई, जिससे वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना करने में मदद मिली।
यह पुरस्कार एंब्रोस और रुवकोन की अद्वितीय उपलब्धियों को मान्यता देता है और विज्ञान के क्षेत्र में उनकी खोजों का महत्व उजागर करता है। उनके काम ने न केवल चिकित्सा विज्ञान में प्रगति को आगे बढ़ाया है, बल्कि मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा में भी योगदान दिया है।
Exit mobile version