सड़क पर सुरक्षा, रिफ्लेक्टर की बात, चालान से बचें, सुरक्षित रहें हर रात

यातायात के नियमों का पालन, सुरक्षा की है पहचान

गाजियाबाद:- उत्तर प्रदेश शासन के परिवहन अनुभाग-3 के निर्देशों के तहत, 02 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2024 तक “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत, आज 03 अक्टूबर 2024 को गाजियाबाद के परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने व्यवसायिक वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के संबंध में एक विशेष अभियान चलाया।
इस दौरान, 62 वाहनों में रिफ्लेक्टर लगवाए गए, जिससे उनकी दृश्यता बढ़ी और सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित हुई। वहीं, नियमों का पालन न करने पर 15 वाहनों का चालान भी किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना था। अधिकारियों ने सभी चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें नियमों का पालन करने की अपील की।
इस पहल से न केवल सड़क पर सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि सभी यातायात नियमों का पालन हो, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
Exit mobile version