दहेज की आग में जल गई एक जिंदगी: पति व पांच पर दर्ज हुआ हत्या का केस

गाजियाबाद:- मोदीनगर के निवाड़ी अबूपुर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता चंचल की मौत ने दहेज प्रथा की अमानवीयता को फिर से उजागर किया है। सोमवार को चंचल का शव कमरे में पंखे से लटका मिला, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।
परिजनों का आरोप है कि चंचल की मौत दहेज के लिए की गई प्रताड़ना के कारण हुई। उन्होंने निवाड़ी थाने में हंगामा करते हुए पति निशांत उर्फ मोनी, सास-ससुर और अन्य पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। चंचल की शादी दिसम्बर 2022 में हापुड़ निवासी कपिल शर्मा की बहन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे, जिसमें लक्जरी कार और दस लाख रुपये शामिल थे, जिसके चलते चंचल को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।
सोमवार सुबह चंचल ने अपने भाई को सूचित किया था कि ससुराल वाले उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। कुछ घंटे बाद उसकी मौत की खबर आई, जिससे परिवार में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय की अगुवाई में पति निशांत, ससुर विजय, सास राजेश, जेठ विशांत और जेठानी शीतल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Exit mobile version