उत्तर कोरिया में बाढ़ त्रासदी पर तानाशाही कार्रवाई: 30 अधिकारियों को फांसी की सजा

उत्तर कोरिया:- हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ ने देश को पूरी तरह से तबाह कर दिया। इस आपदा के बाद, तानाशाह किम जोंग उन ने प्रशासनिक विफलता और भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत 30 अधिकारियों को फांसी की सजा देने का आदेश दिया है। इस सख्त कार्रवाई से किम की प्रशासनिक लापरवाही के प्रति असहिष्णुता स्पष्ट हो गई है।
जुलाई में चागांग प्रांत में आई बाढ़ ने 4,000 से अधिक लोगों की जान ले ली और 15,000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए। बाढ़ राहत कार्य में विफल रहने और आपदा प्रबंधन में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते, किम जोंग उन ने गुस्से में आकर इन अधिकारियों को कड़ी सजा देने का निर्णय लिया।
दक्षिण कोरियाई मीडिया के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पार्टी के प्रमुख 20-30 व्यक्तियों को भी एक साथ फांसी दी गई। किम जोंग उन ने अपने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि भविष्य में किसी भी आपदा को रोकने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस आपदा ने न केवल जान-माल की भारी क्षति की है, बल्कि उत्तर कोरिया के आंतरिक मामलों को भी गहराई से प्रभावित किया है।
Exit mobile version