राकेश शर्मा का दावा: भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम किफायती, अन्य देश बड़े खर्च करते हैं

भारतीय अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा (सेवानिवृत्त) ने रविवार को भारत की अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उपलब्धियों की सराहना की। भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे दुनिया को प्रभावित कर रही हैं, शर्मा ने ‘भारत में अंतरिक्ष के वर्तमान परिदृश्य और विकास’ पर अपने विचार साझा करते हुए कहा। शर्मा ने बताया कि भारत ने वैज्ञानिक खोजों को बेहद कम लागत में अंजाम दिया है, जो अन्य देशों की तुलना में बहुत किफायती है।
पहले केवल दो देशों के बीच थी होड़  शर्मा ने कहा, मेरे कार्यकाल में अंतरिक्ष क्षेत्र में केवल दो देशों (रूस और अमेरिका) में होड़ थी। उनका ध्यान भू-राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करने पर था, लेकिन हमने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को आम लोगों के ध्यान में रखते हुए बढ़ाया और इसमें हमें सफलता भी मिली। सुनीता सुरक्षित वापस आएंगी : अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सुरक्षा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, कोई चिंता की बात नहीं है। दोनों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित वापस आएंगे। 
Exit mobile version