फुरकान की मोहब्बत छह महीने में ही खत्म: दरवाजे पर झूल गई सानिया, ससुर ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए

गाजियाबाद:- मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल में शुक्रवार तड़के एक नवविवाहिता ने पति से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मृतका ने दरवाजे की ग्रिल में दुपट्टा बांधकर जान दी। दोनों का प्रेम विवाह छह महीने पहले हुआ था और वे एक अलग किराये के मकान में रह रहे थे। 
सानिया और फुरकान अली ने छह महीने पहले प्रेम विवाह किया था और एक किराए के मकान में रह रहे थे। मृतका के पिता अकबर अली ने दामाद फुरकान अली पर मारपीट और दान-दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जिससे तंग आकर सानिया ने जान दी। मकान मालिक रईस अहमद ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद चल रहा था। शुक्रवार तड़के सुबह शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सानिया को मृत अवस्था में पाया।
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि अकबर अली की तहरीर पर फुरकान अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू हो गई है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारणों की पुष्टि होगी।
Exit mobile version