भाजपा नेता, लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज सुबह अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया। उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें देखरेख में रखा गया है।

इससे पहले, 3 जुलाई को लालकृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 4 जुलाई को वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। उस समय यह जानकारी दी गई थी कि आडवाणी की स्थिति स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

उन्हें न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया था। आडवाणी को दो दिन की चिकित्सकीय देखरेख के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व उप प्रधानमंत्री अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हुए थे।

Exit mobile version