माफिया अशरफ की पत्नी जैनब का एक और घर पीडीए के रडॉर पर, ढहाया जाएगा

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा का एक और घर ढहाया जाएगा। कोठीनुमा इस घर पर पीडीए जल्द बुलडोजर चलाएगा। यह घर भी वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया है।

फरार जैनब का यह घर पूरामुफ्मी के सल्लाहपुर इलाके में मौजूद है। इसकी कीमत तकरीबन 10 करोड़ रुपये है। तीन मंजिला इस घर में कई बड़े हॉल के साथ 12 कमरे हैं। आलीशान इस मकान के सामने वक्फबोर्ड की काफी जमीन पड़ी है। उसकी भी अतीक एंड कंपनी ने बाउंड्रीवाल करा रखी थी। बताते हैं कि कोठी से कुछ दूरी पर फॉर्म हाउस बनाया जाना था। यह सारी जमीनें वक्फ बोर्ड की संपत्ति के तौर पर दर्ज है। प्रयागराज-कानपुर-दिल्ली मार्ग पर हाईवे से सटी इस कोठी और जमीन को बेशकीमती माना गया है। इसे जैनब की कोठी के नाम से जाना जाता है। हालांकि जैनब अभी यहां शिफ्ट नहीं हुई थी लेकिन उसका आना जाना होता था। संपत्ति की देख-रेख जैनब का भाई जैद मास्टर करता था।

20 जून को ढहाया गया था एक घर
4 दिन पहले यानी 20 जून को PDA और पुलिस ने सल्लाहपुर इलाके में ही जैनब की कोठी को गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। यहां 3 बुलडोजर इमारत को गिरा रहे हैं। पुलिस ने आस-पास बैरिकेडिंग की हुई है। 1 दिन की कार्रवाई के बाद फिलहाल यहां काम रुका हुआ है। जैनब के घर के सटा हुआ उसके भाई जैद मास्टर का घर बना हुआ है। दोनों ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा करके आलीशान घर बनाया था। यह जमीन करीब 50 करोड़ रुपए की है। जैनब का मकान अतीक के घर से करीब 3 किमी की दूरी पर बना हुआ है।

Exit mobile version