केजरीवाल की जमानत मंजूर, आज जेल से हो सकती है रिहाई

File Photo

नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका मंजूर की और उन्हें एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी। केजरीवाल को जमानत मिलने पर मुख्यमंत्री के आवास के बाहर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं जमकर आतिशबाजी की। लीगल टीम के एडवोकेट ऋषिकेश कुमार ने बताया कि शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी। उन्हें एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी गई। आज दोपहर बाद अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ जाएंगे।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि ऐसे समय में अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना लोकतंत्र को मजबूती देगा और जनता के लिए आज बहुत खुशी का दिन है। इस खबर को सुनकर हम सब उत्साहित हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलना, मुझे लगता है कि यह ना सिर्फ दिल्ली और आम आदमी के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। हमारी पूरी न्याय व्यवस्था में यह फैसला एक बहुत बड़ी मिसाल बनेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने पर पंजाब में भी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जस्ट बनाया और आतिशबाजी भी की। इस मौके पर पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि आज सच की जीत हुई है, हिंदुस्तान की लोकतंत्र की जीत हुई है और लोकतंत्र बचाने वाले ताकतों की जीत हुई है। बीजेपी ने जो फर्जी केस कर अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला था उस पर कोर्ट ने आज बहुत बड़ा इंसाफ किया। आज पूरे देशवासियों की जीत हुई है।
न्याय की हुई जीत
पंजाब के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा मैं इसके लिए देश की न्यायपालिका को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारे संयोजक अरविंद केजरीवाल पर झूठा केस किया गया था तो आज उस पर कोर्ट का फैसला आया है। आज न्याय की जीत हुई है।
Exit mobile version