दो दिवसीय दौरे पर आज मथुरा पहुंचेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

File Photo

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी गुरुवार को पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे पर वह सेना के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। विश्व योग दिवस के अवसर पर सेना के जवानों के साथ योग करेंगे। रक्षा मंत्री बांके बिहारी जी के दरबार में भी हाजिरी लगाने जाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद राजनाथ सिंह का यह मथुरा में पहला दौरा है।

योगिराज कान्हा की नगरी में विश्व योग दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैन्य कर्मियों व अधिकारियों के साथ योग करेंगे। दो दिवसीय दौरे पर आ रहे रक्षा मंत्री गुरुवार शाम 6 बजे सेना के हेलीपेड़ पर उतरगें। इसके लिए आज सुबह दिल्ली से हेलीकाप्टर से आये सेना के अधिकारियों कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सैन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

ये रहा कार्यक्रम
रक्षा मंत्रालय की ओर से राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार 20 जून की शाम साढ़े चार बजे राजनाथ सिंह आगरा के लिए उड़ान भरेंगे। 5ः20 बजे आगरा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 5ः30 बजे आगरा से हेलिकॉप्टर द्वारा उड़ान भर कर मथुरा में सेना के हेलीपेड़ पर शाम 5ः55 बजे उतरेंगे। इसके बाद 7ः20 बजे से लेकर 8ः55 बजे तक सैन्य कर्मियों के परिवारों से मुलाकात, बड़े भोज में शामिल होने का कार्यक्रम रहेगा। रात्रि को सेना के गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। राजनाथ सिंह का 7ः20 बजे से लेकर 8ः55 बजे तक सैन्य कर्मियों के परिवारों से मुलाकात, बड़े भोज में शामिल होने का कार्यक्रम रहेगा।
Exit mobile version