गाजियाबाद : मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर चोरी करने वाले पर एक लाख का इनाम

गाजियाबाद। मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर यूनिट चोरी करने वाले मुख्य आरोपी पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी दिल्ली के गोकुलपुरी का रहने वाला जावेद बताया जा रहा है। पुलिस की कई टीम में जावेद की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई। जावेद उसकी साथ काम करने वाले लोग मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर यूनिट चोरी करके चीन के लिए भेजते थे। पुलिस जावेद के अलावा उसके साथियों की भी तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जावेद व उसके साथियों द्वारा देश के अलग अलग राज्यों से 400 करोड़ का मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर यूनिट चोरी कर चीन भेजे गए थे। जावेद पर पहले गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की ओर से 50000 का इनाम घोषित किया गया था, लेकिन अब यह इनाम बढ़कर ₹100000 कर दिया गया है। पुलिस लगातार जावेद की तलाश में जुटी हुई है जावेद की लोकेशन पुलिस को दुबई में मिली है। मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर चोरी करने वाले गिरोह में काम करने वाले कुछ बदमाशों को कुछ पहले ही गिरफ्तार करके कार्रवाई कर चुकी है। जबकि मुख्य सरगना जावेद फरार हो गया है। जिस पर ₹100000 का इनाम घोषित किया गया है ताकि उसे जल्दी गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि देश की एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को 400 करोड़ से ज्यादा की रेडियो रिसीवर यूनिट 2023 में चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को पता चला कि जावेद नाम का व्यक्ति गिरोह का सरगना है और वह देश के अलग-अलग राज्यों से मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर चोरी कर कर डील कर उन्हें विदेश में भेजता था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से माल भी बरामद किया था। अब पुलिस फरार 1 लाख के इनामी जावेद को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस जावेद व उसके मिलने जुलने वाले लोगों के मोबाइल के लोकेशन भी तलाश रही है ताकि जल्दी जावेद की गिरफ्तारी की जा सके।
Exit mobile version