प्रेमी की मदद से महिला ने पति की गला रेतकर की हत्या, गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला ने प्रेमी व उसके दोस्त की मदद से पति की गला रेतकर हत्या कर दी। परिवार वालों को इस वारदात की जानकारी गुरुवार सुबह हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के अवैध संबंधों में पति रोड़ा बन रहा था। घटना मलिहाबाद ​​​​​​थाना इलाके के कसमंडी चौकी क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पत्नी रेखा ने पति को मारने के लिए अपने प्रेमी राजू गौतम को फोन कर घर पर बुलाया। वह अपने दोस्त सोनू पाल के साथ यहां पहुंचा। यहीं तीनों ने मिलकर प्रदीप के हत्या की कहानी रची। फिर कुल्हाड़ी मार दी। सबूत मिटाने के लिए रात लगभग 1 बजे के तीनों घर से बाहर निकले। कुल्हाड़ी को घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर आम के बाग में फेंक दिया। इसके बाद रेखा का प्रेमी और उसका दोस्त यहां से फरार गए। रेखा घर पहुंची और तेज-तेज रोने लगी। घर वाले आवाज सुनकर जग गए। तब रेखा ने प्रदीप के बड़े भाई राजेश को बताया कि किसी ने प्रदीप की हत्या कर दी है। उसका शव चारपाई पर पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रात 3 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से साक्ष्य जुटाए गए। रेखा और प्रदीप की शादी 10 साल पहले हुई थी। तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी सिमरन 9 साल की है। शिवांगी 5 साल की और बेटा शिवा 3 साल का है। तीनों वारदात के समय पास में ही सो रहे थे। लेकिन इतनी सालीनता से हत्या की गई कि किसी को कुछ पता नहीं चला। मृतक प्रदीप के पिता बलदेव ने बताया कि राजू गौतम पड़ोसी है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति पत्नी के बीच आए दिन इसी बात को लेकर कहासुनी भी होती थी। दोनों के बीच प्रदीप रोड़ा बन रहा था इसीलिए उसकी गर्दन काट दी गई।
तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार
प्रदीप की पत्नी का गांव के ही सोनू पाल के साथ संबंध था। राजू रैदास सोनू का दोस्त है। पुलिस ने पत्नी रेखा समेत सोनू पाल और राजू रैदास को किया गिरफ्तार कर लिया है। घटना से जुड़ी जानकारी के लिए तीनों से पूछताछ की जा रही है।
Exit mobile version