योगी ने राहुल पर कसा तंज, बोले : दादी के दिए नारे को तोता रंटत कर रहे नाती

File Photo

लखनऊ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने 65 साल तक शासन किया और चेहरा देखकर काम किया। राहुल पर तंज कंसते हुए योगी ने कहा- अब दादी के दिए नारे को पोते द्वारा किस तरह तोता रटंत किया जा रहा है। कह रहें कि हम एक झटके में गरीबी हटा देंगे।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। जबकि इसके बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि वो कह रहे हैं कि हम लोगों की संपत्ति का सर्वे कराएंगे। इन लोगों ने पहले देश की संपत्ति का बंदरबांट किया और अब आम लोगों की संपत्ति का करना चाह रहे हैं। आपका एक वोट गलत दिशा में गया तो आतंकवाद के पुराने दौर को वापस ला सकता है। आप एक वोट भाजपा के पक्ष में गया तो आतंकवाद को सीमापार ही निपटा देंगे। मनमोहन कहते थे कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। देश को जाति के नाम पर बांटना चाह रहे हैं। भारत के प्रति इनकी मानसिकता क्या है? इन्होंने किस प्रकार से एससी-एसटी के आरक्षण पर डांका डालने का प्रयास किया था। योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- कांग्रेस ने एससी-एसटी, ओबीसी के आरक्षण के लिए कमेटी बनाकर इनका अधिकार सिर्फ कुछ विशेष वर्ग को दिया गया था। इसीलिए जाति जनगणना करवाना चाह रहे हैं। उनके आरक्षण के अधिकार में बंदरबांट करने की तैयारी है। कांग्रेस की मंशा ऐन-केन-प्रकारेण सत्ता हासिल करना है। वो भारत के अंदर तालिबानी कानून लागू करना चाहते हैं। तीन तलाक की कुप्रथा को मोदी ने खत्म किया, लेकिन कांग्रेस देश के अंदर शरिया कानून लागू करना चाहती है। वे अपने पुराने कामों को फिर से दोहराना चाहते हैं।
रुझान बता रहे आ रही भाजपा सरकार
योगी ने कहा- लोकतंत्र के महापर्व का शंखनाद पहले ही हो चुका है। 7 चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के चुनाव में जो रुझान मिले हैं, उससे स्पष्ट है कि जनता के मन में एक ही भाव है-एक बार फिर मोदी सरकार। PM मोदी ने 10 साल में देश की तस्वीर बदली है। जनता की तकदीर बदली है। भाजपा को पूरा समर्थन मिल रहा है। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होने जा रहा है।
Exit mobile version