जो माफिया मुख्तार की कब्र पर फातिहा पढ़ रहे हैं उन्हें पांच साल की छुट्टी दे जनता : योगी

File Photo

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पहुंचे। सीएम ने यहां के फतेहपुर सीकरी के किरावली में जनसभा की। कहा कि आज कांग्रेस, सपा-बसपा के लोग माफिया मुख्तार की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको कह दो की वोट तो कमल के निशान पर जाएगा। आपको 5 साल की छुट्टी दे रहे हैं। 5 साल जाकर फातिहा पढ़ो।
अयोध्या-काशी ने अपना लक्ष्य पा लिया। अब ब्रज भूमि की बारी है। एक तरफ कांग्रेस, सपा-बसपा थी, रामजन्मभूमि पर हमसे प्रमाण पूछते थे। कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। जैसे इस सृष्टि के पहले कांग्रेस, सपा-बसपा ही हुए थे। सीएम ने कहा कि मोदी जी के कारण इनका झूठ फेल हो गया। 500 साल बाद रामलला प्रकट हो गए। आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन्होंने राम-कृष्ण पर सवाल उठाया उन्हें वोट के लिए तरसा दीजिए। सीएम ने कहा, 1947 में बड़े दंभ के साथ पाकिस्तान भारत से अलग हुआ। पाकिस्तान की कुल आबादी 25 से 30 करोड़ है ,जबकि भारत की आबादी 140 करोड़। भारत में पिछले 4 साल से 80 करोड़ लोग फ्री राशन का लाभ ले रहे हैं। जबकि पाकिस्तान में क्या हाल है। वहां लोग रोटी के मोहताज हैं। जितनी पाकिस्तान की आबादी है, उतनी आबादी को भारत में गरीबी रेखा से ऊपर उठा दिया गया है। कांग्रेस, बसपा, सपा लोगों को तरसाते थे। बैंक खाते नहीं खुलवाते थे। गैस सिलेंडर नहीं थे।
भाजपा की सरकार में अद्भुत संयोग
योगी ने कहा, हमारा नारा राष्ट्रवाद का है। जातिवाद का नहीं। जाति के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। हम अयोध्या में रामलला के दर्शन करा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। यह अद्भुत संयोग इसलिए है क्योंकि भाजपा की सरकार है।
Exit mobile version