गाजियाबाद : आरएलडी नेता पर सरेराह फायरिंग, दो गोलियां मारकर भागे हमलावर, तलाश शुरू

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के नेता पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में आरएलडी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दो गोली लगी हैं। परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस फिलहाल हमलावरों की तलाश कर रही है। आरएलडी नेता पर हुए हमले के बाद सियासी माहौल भी गर्माने लगा है।
वारदात थाना कविनगर क्षेत्र में हुई। पार्षद का चुनाव लड़ चुके लोकेश चौधरी अपनी बाइक से आरडीसी जा रहे थे। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इसी दौरान एक बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने लोकेश चौधरी पर गोली चला दी। गोली लगने से लोकेश वहीं गिर गए। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोकेश चौधरी को यशोदा अस्पताल नेहरू नगर में भर्ती कराया गया है। लोकेश के दो गोली लगी है। लोकेश उर्फ लीलू कवि नगर थाना क्षेत्र के रहने गांव राजापुर के रहने वाले हैं और फिलहाल थाना क्षेत्र के ही महेंद्रा एंक्लेव में रहते हैं। वहीं उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस
साथ ही आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की कई टीम इस वारदात के खुलासे के लिए लगा दी गई है। लोकेश चौधरी करीब 1 साल पहले हुए नगर निगम के पार्षद के चुनाव में महेंद्र एनक्लेव वार्ड से राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से चुनाव लड़े थे।
Exit mobile version