देवेंद्र बंबीहा गैंग के असलाह तस्कर पकड़े, छह आटोमैटिक पिस्टल बरामद

नई दिल्ली। पंजाब के देवेंद्र बंबीहा गैंग के दो असलाह तस्कर स्पेशल सेल ने पकड़े हैं। इनके पास से टीम ने छह पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक मध्यप्रदेश से हथियार लाकर ये शातिर पंजाब, दिल्ली व हरियाणा आदि स्थानों पर बेचते हैं।
स्पेशल के पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि दोनों तस्करों के नाम गुरविंदर सिंह उर्फ गगन और गुरपाल सिंह उर्फ विक्की हैं। तस्कर मुख्य रूप से खरगांव, धार, बड़वानी और बुरहानपुर के इलाकों से हथियार लाते थे। स्पेशल सेल की उत्तरी रेंज में तैनात इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार व इंस्पेक्टर राकेश कुमार की टीम को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के गैंगस्टरों को हथियार आपूर्ति करने वाले गिरोह की सूचना मिली। इसके बाद एसीपी राहुल कुमार सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार व राकेश कुमार की टीम ने शेखदौलत, तहसील जगराओं, लुधियाना निवासी गुरविंदर सिंह और गुरपाल सिंह को जीटी रोड दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि दोनों देवेंदर बंबीहा गिरोह के सदस्य हैं।
ऐसे हुए गैंग में शामिल
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि गुरविंदर को स्थानीय गिरोह से संबंध रखने वाले बदमाशों ने सार्वजनिक रूप से पीटा था। इससे अपमानित होकर वह नवंबर 2022 में गुरपाल के साथ मलयेशिया चला गया और कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने लगा। इसी बीच दोनों का संपर्क स्कूल के दोस्त जॉन से हुआ, जो देवेंदर गिरोह का सदस्य था। जॉन की जीवनशैली से प्रभावित होकर दोनों गिरोह में शामिल हो गए और फरवरी,24 में वे भारत आ गए।
दुश्मनों के खात्मे में की मदद
इसके बाद जॉन ने मध्यप्रदेश से गिरोह के लिए हथियार पहुंचाने के बदले गुरविंदर के दुश्मनों को खत्म करने में मदद की। गुरविंदर का रिश्तेदार कुलदीप सिंह 2017 में मानूके सरपंच शिअद नेता बेअंत सिंह की हत्या के आरोप में फिरोजपुर जेल में बंद है। कुलदीप बंबीहा गिरोह का सदस्य है।
Exit mobile version