गाजियाबाद : जानलेवा हमले के आरोपी अरेस्ट, पिस्टल-बाइक बरामद

गाजियाबाद। जिले में मसूरी कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने पिस्टल व बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

कोतवाली इलाके के इन्द्रगढ़ी के रहने वाले पुनीत नाम के व्यक्ति ने 23 मार्च को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करते हुए दो लोगों के घटना में शामिल होने की पुष्टि की। जिसके आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी तहरीर में पुनीत ने बताया था कि वह व उनके चाचा अपनी दुकान पर खड़े थे। तभी एलजी शोरूम की तरफ से बाइक सवारों ने हम लोगों पर गोली चला दी। जिसमें पुनीत के चाचा घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में तफ्तीश करते हुए अभिषेक निवासी इन्द्रगढ़ी व रोबिन तेवतिया निवासी स्टेलर जेवन सोसायटी एस-1404 नोएडा को ईदगाह कट सी ब्लॉक गोविन्दपुरम के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल, बाइक व घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं।

पिता पर फायरिंग की रंजिश का लिया बदला
पुलिस की पूछताछ पांच में दोनों अभियुक्तों ने बताया पुरानी रंजिश के कारण दोनों घटना को अंजाम दिया गया था। रेत व बजरफुट के व्यापारी अशोक कुमार अभियुक्त अभिषेक के रिश्ते में मामा लगते है। साल 2016 में अशोक कुमार ने अभियुक्त अभिषेक के पिता पर फायरिंग की थी। उसी रंजिश के कारण अभिषेक व रोबिन ने हत्या के प्रयास की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभिषेक और रॉबिन से पुलिस पूछताछ कर रही है कि उन्होंने इस घटना के अलावा कहीं और किसी घटना को तो अंजाम नहीं दिया है।

Exit mobile version