पति से विवाद के बाद महिला ने छत से कूदकर जान दी

झांसी। झांसी में शनिवार को पुलिस इंस्पेक्टर के घर में रहने वाली किराएदार महिला ने छत से कूदकर जान दे दी। चार महीने पहले उसके पति की जॉब चली गई थी। इस बीच, पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। अभी 2 दिन पहले भी विवाद हुआ, तो पति पत्नी को छोड़कर अपने घर चला गया।

घटना महानगर के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मुरारी नगर की है। हादसा शनिवार सुबह करीब 6ः30 बजे का है। इंस्पेक्टर के घर के बाहर महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका का नाम रीना खरे (40) है। वह मऊरानीपुर की रहने वाली थी। रीना अपने पति अवनीश खरे के साथ सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मुरारी नगर में पुलिस इंस्पेक्टर के मकान में किराए पर रहती थी। उसका पति अवनीश प्ब्प्ब्प् बैंक में जॉब करता था। दोनों की 13 साल की एक बेटी है, जो पास के ही एक स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। करीब 4 माह पहले पति की जॉब छूट गई थी। इसके बाद से पति नशा ज्यादा करने लगा था। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। दो दिन पहले पति अपने घर मऊरानीपुर चला गया था। आज सुबह करीब 6ः30 बजे महिला कमरे से बाहर निकली और दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। वहां से महिला ने छलांग लगा दी। तब महिला की बेटी सो रही थी।

ऐसे हुई लाश की शिनाख्त
घटना के कुछ देर बाद लोग घर से निकले तो उनको गली में महिला की लाश नजर आई। तब लोगों ने इंस्पेक्टर के घरवालों को जानकारी दी। पहले परिवार को लगा कि कोई बाहर की महिला की लाश पड़ी है। मगर, गौर से देखा तो लाश किराएदार रीना की निकली।

सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस
पुलिस और घरवालों को सूचना दी गई। सूचना पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीपरी बाजार थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल में जुट गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

Exit mobile version